आंगन का उत्सव व आंगन का मिलन के तहत चखुवाला के राजकीय विद्यालय में आंगनवाड़ी व स्वास्थ्य विभाग की और से आशा दीदीयों ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और गर्भवती पोषण किट का वितरण कर जागरूक किया  – Rajdhani Ki Hunkar

आंगन का उत्सव व आंगन का मिलन के तहत चखुवाला के राजकीय विद्यालय में आंगनवाड़ी व स्वास्थ्य विभाग की और से आशा दीदीयों ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और गर्भवती पोषण किट का वितरण कर जागरूक किया 

उत्तराखंड, देहरादून,06,अक्टूबर, 2026,(मंगलवार ), कों देहरादून के मध्य स्तिथ राजकीय विद्यालय में आंगन का उत्सव व आंगन का मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें न केवल आंगनवाड़ी वर्कर अपितु स्वास्थ्य विभाग की मजबूत रीढ़ आशा दीदीयों ने कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों से संवाद कर न केवल उन्हें पोषण किट का वितरण किया अपितु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया और सरकारी द्वारा जारी जनकल्याण योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व में चखुवाला के मनोनीत पार्षद सतीश कपूर द्वारा प्रदान की गई वहीं कार्यक्रम में पोषण किट का वितरण करने के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें क्षेत्र की अनेकों लाभार्थीयों ने इसका लाभ उठाया इस कार्यक्रम में विमला डोंडियाल, लक्ष्मी कुकरेती आशा फेसिलेटर व विद्यालय की शिक्षिकाओं और आंगनवाड़ी वर्कर और आशा दीदीयों ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया वहीं कार्यक्रम का संचालन विमला डोंडियाल ने किया व उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में योजनाओं का लाभ उठाने हेतु मातृ शक्ति कों प्रेरित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *