आज दिनांक 30/09/2026 को ग्रामोत्थान REAP परियोजना के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय वित्तीय प्रबंधन एवं लेखांकन प्रशिक्षण के अंतिम दिवस एवं समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, डीआरडीए श्री कैलाश नाथ तिवारी तथा प्रभारी डीपीएम, ग्रामोत्थान श्री ललित कुमार महावार की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही पूर्व दिवस की भांति श्री संदीप सिंह, सहायक प्रबंधक संस्थाएं एवं समावेशन; श्रीमती इंद्रा अधिकारी, सहायक प्रबंधक सेल्स; श्री आनंद आर्य, सहायक प्रबंधक लेखा; मास्टर ट्रेनर श्री बृजेश गहतोड़ी, M&E भिकियासैंण सहित प्रशिक्षणार्थी एवं संबंधित सीएलएफ के निदेशक मंडल सदस्य एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान परियोजना निदेशक महोदय एवं प्रभारी डीपीएम महोदय द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को व्यवहारिक वित्तीय प्रबंधन एवं लेखांकन के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने वित्तीय अभिलेखों के सही संधारण, पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन तथा सीएलएफ स्तर पर वित्तीय प्रक्रियाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।
इसके उपरांत मास्टर ट्रेनर द्वारा ऑडिट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षणार्थियों को ऑडिट की आवश्यकता, आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेज, वित्तीय अभिलेखों के संधारण तथा ऑडिट के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों से फीडबैक लिया गया। प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण को उपयोगी एवं व्यवहारिक बताते हुए अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए गए।
अंत में प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा तीन दिवसीय वित्तीय प्रबंधन एवं लेखांकन प्रशिक्षण का विधिवत समापन किया गया।
इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को सीएलएफ स्तर पर लेखांकन, वित्तीय प्रबंधन, जर्नल, लेजर, कैश बुक, बैंक बुक, ट्रायल बैलेंस, लाभ-हानि खाता, बैलेंस शीट, नोटशीट, उपार्जन नियमावली, ऑडिट एवं वित्तीय अभिलेखों के संधारण से संबंधित महत्वपूर्ण व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई।