देहरादून क्राइम: भाजपा पार्षद के घर लूट, बेटी ने कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हायर किया था नौकर

पार्षद के घर परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ पिलाकर नौकर घर लूटकर फरार हो गया। घटना के बाद पार्षद अमिता सिंह, उनके पति महिपाल और बेटे शुभम की तबीयत बिगड़ गई। तीनों को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर लूट की वारदात में सामने आई है। नेपाल निवासी नौकर को उनकी बेटी मेघा ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये हायर किया था। मेघा दिल्ली में रहती हैं। करीब 25 दिन पहले ही नौकर को घर के कामकाज के लिए रखा गया था

परिवार के मुताबिक, मेघा ने ऑनलाइन माध्यम से नौकर के बारे में जानकारी जुटाने के बाद उसे काम पर रखा था। इसके बाद वह पार्षद के घर पर रहकर घरेलू कामकाज कर रहा था। इतने कम समय में ही उसने परिवार का भरोसा हासिल कर लिया था

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि नौकर को ऑनलाइन हायर करने के दौरान उसकी पहचान और पते से जुड़े दस्तावेजों का कितना सत्यापन किया गया था। उसके बताए पते और पहचान की जानकारी की भी जांच की जा रही है

पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि वारदात के बाद फरार हुआ नौकर कहां गया। उसके मोबाइल नंबर, ऑनलाइन संपर्क और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *