देहरादून। मौसम में बदलाव के बीच इन्फ्लुएंजा एच1एन1 संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रविवार को जिले में जांचे गए 58 सैंपल में सात लोगों में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार एच1एन1 के अब तक 2169 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 648 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कुल संक्रमितों में 606 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 40 मरीज सक्रिय हैं। दो मरीजों की मृत्यु हुई है, जिनका डेथ ऑडिट किया गया है।
कुल 648 मामलों में 346 पुरुष और 302 महिलाएं हैं। वहीं, आयु वर्ग के आंकड़ों में 41 से 50 वर्ष और 71 से 80 वर्ष आयु वर्ग में भी मामले सामने आए हैं। वहीं, कोविड जांच में नया संक्रमित नहीं मिला
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 1095 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 57 मरीज संक्रमित पाए गए। इनमें 56 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
डेंगू के दो नए मरीज मिले
देहरादून में डेंगू का संक्रमण को लेके रविवार को 167 सैंपल की जांच में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में डेंगू के कुल संक्रमितों की संख्या 222 पहुंच गई है। वर्तमान में 19 मरीज अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 34,371 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें 222 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें देहरादून के 109 और अन्य जिलों के 113 मरीज शामिल हैं। अब तक 203 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
19 मरीज अस्पताल में भर्ती
वर्तमान में 19 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे और लार्वा जांच का अभियान भी जारी है। रविवार को आशा और वालंटियर के माध्यम से 6593 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान 47,274 कंटेनरों की जांच की गई और 80 घरों व 98 कंटेनरों में मच्छर का लार्वा मिला।