जिस घर में की पुताई, वहीं से उड़ाया लाखों का माल…10 लाख के गहने बरामद

देहरादून । दिल की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के पास आपरेशन करवाने के लिए पैसे नहीं थे, इसके लिए उसने एक घर से लाखों के गहने चोरी कर लिए। आरोपित ने वारदात से कुछ दिन पहले इसी घर में पुताई का काम किया था।

जांच के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 10 लाख के गहने बरामद कर लिए हैं। बाकी गहनों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि 18 सितंबर को नेशविला रोड निवासी नरेंद्र पी गुप्ता के घर से अज्ञात व्यक्ति ने लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए थे। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की गई।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले नेशविला रोड पर नरेंद्र पी गुप्ता के घर में पुताई का काम किया था। इस दौरान उसे जानकारी हो गई थी कि घर में काफी गहने रखे हुए हैं। आरोपित ने बताया कि वह दिल का मरीज है तथा उसका हार्ट का आपरेशन होना था, जिसके लिए उसे पैसों की जरूरत थी। पैसों के इंतजाम के लिए उसने घर से गहने चोरी की योजना बनाई तथा मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया।

आरोपित ने चोरी के गहनों को अपने एक रिश्तेदार को तीन लाख रुपये में बेच दिया था। इसमें से 2.70 लाख रुपये उसने अपने बैंक खाते में डाल दिए थे। आरोपित के बैंक खाते को फ्रीज करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपित के सहयोगियों की गिरफ्तारी व घटना में चोरी किए गए अन्य गहनों की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *