देहरादून जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी ने सौंपा 22 सूत्रीय ज्ञापन..

आज देहरादून जिला अधिकारी कार्यालय पर आजाद समाज पार्टी काशीराम और भीम आर्मी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद जी के आह्वान पर देशभर के जिला मुख्यालयों के साथ देहरादून जिला मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम जी की मौजूदगी में और आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार व भीम आर्मी जिला अध्यक्ष कपिल कुमार के नेतृत्व में माननीय राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

जैसा कि आपको जानकारी है पूना पैक्ट दिवस के अवसर पर दिल्ली जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले संपूर्ण भागीदारी महा आंदोलन को परमिशन न मिलने के चलते स्थगित कर दिया गया था और उसके बाद सभी जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया था कि अपने-अपने जिला मुख्यालय पर आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के साथी इस आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने कहा की आरक्षण कोई भीख में मिली चीज नहीं है पूना पैक्ट के तहत सरकार ने हमारे कुछ हक छीन कर यह हक दिया था और हमारे बहुजन समाज के आरक्षण या एससी एसटी एक्ट को कोई हाथ लगाने की जुर्रत करेगा तो समाज चुप नहीं बैठेगा एट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा भाजपा सरकार और उसके सहयोगी संगठन कान खोलकर सुन ले।

जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा की हमारे नेता आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी चीफ भाई चंद्रशेखर आजाद जी के आह्वान पर यह कोई पहले और आखिरी आंदोलन नहीं है अगर हमारे हक अधिकारों के साथ कोई छेड़खानी करेगा तो बक्शा नहीं जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे आजाद समाज पार्टी संरक्षक पूर्व जज कल भारती जी राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एडवोकेट जावेद खान प्रदेश सचिव प्रीतम कुलवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष रामू राजोरिया भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश कुमार जिला अध्यक्ष कपिल कुमार आजाद समाज पार्टी संस्थापक सदस्य सुबोध कुमार महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार महानगर अध्यक्ष भीम आर्मी आजम खान जिला मीडिया प्रभारी सुशील सैनी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कलीम भाई, आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *