रात में सड़क पर निकले दून SP, चेकिंग करते ही कटने लगे धड़ाधड़ गाड़ियों के चालान; डेढ़ दर्जन हुईं सीज

देहरादून। रात्रि के समय आपराधिक गतिविधियाें पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल ने अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार देर रात एसपी सिटी पुलिस पार्टियों के साथ खुद सड़कों पर उतरे और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चलाने वालों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इस दौरान 90 वाहनों के चालान किए गए जबकि 16 वाहन सीज किए।

पुलिस टीम ने क्षेत्रों में चलाया अभियान

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नगर क्षेत्रों मे वाहन चेकिंग अभियान चलाया।। चेकिंग अभियान के दौरान मोटर अधिनियम में रैश ड्राइव, ट्रिपल राइडिंग, काली फिल्म, बिना हेलमेट, मॉडिफाइड साइलेंसर, गलत नंबर प्लेट का उल्लंघन करने वाले 32 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा 09 बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर पाए गए, जिन्हें मौके पर सीज कर मॉडिफाइड साइलेंसर को उतारा गया

संदिग्ध अवस्था मे घूम रहे 100 से अधिक लोगों से पूछताछ, 12 संदिग्धों का किया चालान

इसी तरह सात अन्य धाराओं में कुल 16 वाहन सीज किए गए हैं। 57 वाहनों को कोर्ट चालान तथा 32 वाहनों के नकद चालान कर 23500 रुपये संयोजन शुल्क प्राप्त किया गया। इसके अलावा संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 100 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए 12 संदिग्धों का पुलिस एक्ट के अंतर्गत 3500 रुपये का चालान किया गया।

एसएसपी प्रमेंदर डोबाल ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि रात्रि के समय भीड़भाड़ वाली जगहों पर निगरानी बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *