पंजाबी संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा मेरठ में आयोजित पंजाबी समाज की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित होने और पंजाबी समाज को पूरे भारतवर्ष में एकजुट होने के प्रयासों पर विभिन्न प्रदेशों से आये प्रतिनिधियों के प्रयासों और अनुभवों का एक मंच पर समायोजन परम आदरणीय महंत स्वामी धर्मदेव जी के सानिध्य ,आशीर्वाद एवं ओजस्वी विचारों के द्वारा सुनने का अवसर उत्तराखंड प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गोपाल पुरी के साथ मिला।

इस शुभ अवसर पर पंजाबी संगठन उत्तर प्रदेश के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन लाल मक्कड़ जी को पटका पहनाकर एवं तलवार भेंट कर उनके प्रयासों की सराहना की।

नेशनल कॉन्फ्रेस आयोजित एवं उत्तराखंड के प्रतिनिधि के रूप में आमंत्रित करने हेतु प्रदेश संयोजक श्री ललित अरोरा जी एवं मेरठ महानगर अध्यक्ष श्री पंकज जौली जी का हृदय की गहराइयों से आभार । कुशल मंच संचालन हेतु प्रवीन सेठी जी का धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *