आज दिनांक 15/09/26 को विकासखंड ताकुला भिकियाशेन, हवालबाग़ के अंतर्गत सुशासन आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीनों ब्लॉक के सभी क्लस्टर्स के पदाधिकारियों व क्लस्टर लेवल फेडरेशन के स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया। आज इन अध्यायों पर चर्चा की गई- आज कार्यक्रम में परियोजना मुख्य यालय से MCF टीम द्वारा भी सभी प्रतिभागियो को अपने एरिया में नगदी फसल सब्जी, मसाला, व बागवानी कराने का सुझाव दिया गया!
*1. सुशासन (Good Governance) :*
*(क) पारदर्शिता (Transparency) आय-व्यय का खुला लेखा-जोखा*
बैठक कार्यवाही रजिस्टर का अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष की स्पष्ट भूमिकाएँ सदस्यों के प्रति उत्तरदायित्व नियमित ऑडिट प्रणाली
*(ग) सहभागिता*(Participation) सभी ग्राम संगठनों की भागीदारी लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया
सामूहिक निर्णय-निर्माण
*( घ) ( Rule of Law)उपनियमों एवं संविधान का पालन* सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य
*(ङ) प्रभावशीलता एवं दक्षता। (Effectiveness & Efficiency)*
संसाधनों का उचित उपयोग
समयबद्ध योजना क्रियान्वयन
*2. वित्तीय जानकारी एवं प्रबंधन (Financial Information &* *Management* )
CLF के लिए वित्तीय प्रबंधन उसकी स्थिरता का मूल आधार है। इसमें निम्न सैद्धांतिक पहलू आवश्यक हैं।
*(क) लेखा प्रणाली* *_(Accounting System)_*
1-नकद पुस्तिका (Cash Book)
2-लेजर बुक (Ledger Book)
3-बैंक पासबुक एवं मिलान
4-आंतरिक ऋण रजिस्टर
*(ख) वित्तीय साक्षरता* *(Financial Literacy)* ब्याज दर की समझ,ऋण चक्र ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) द्वारा अनुबंधित रीप परियोजना के माध्यम स्वयं सहायता समूहों (SHGs) का एक उच्च स्तरीय सामूहिक मंच है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं संस्थागत रूप से सशक्त बनाना है। CLF, ग्राम संगठन (VO) और SHG के बीच समन्वय स्थापित कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करता है। मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार आजीविका समन्वयक-धौलदेवी व महेश बलोदी आजीविका समन्वयक- सल्ट व गणेश आर्या आजीविका समन्वयक ताकुला द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।