सीएलएफ में तीन दिवसीय वित्तीय प्रबंधन एवं लेखांकन प्रशिक्षण का शुभारंभ

दिनांक 08 सितंबर 2026 को ग्रामोत्थान रीप परियोजना के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (CDO) महोदय एवं परियोजना निदेशक महोदय के दिशा-निर्देशन में सीएलएफ (Cluster Level Federation) के निदेशक मंडल सदस्यों एवं सीएलएफ स्टाफ हेतु तीन दिवसीय वित्तीय प्रबंधन एवं लेखांकन प्रशिक्षण का शुभारंभ दुर्गा होटल, अल्मोड़ा में किया गया।

प्रशिक्षण में चौखुटिया, द्वाराहाट एवं धौलादेवी विकासखंडों के सीएलएफ के निदेशक मंडल के सदस्यों एवं सीएलएफ स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ श्री संदीप सिंह, सहायक प्रबंधक–संस्थाएं एवं समावेशन के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर एवं सहायक प्रबंधक–लेखा श्री आनंद आर्या तथा M&E भिकियासैंण श्री बृजेश गहतौड़ी की उपस्थिति एवं सहभागिता रही।

प्रशिक्षण की शुरुआत प्रतिभागियों के परिचय एवं आपसी परिचय सत्र से हुई, जिसके पश्चात वित्तीय प्रबंधन एवं लेखांकन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के प्रमुख विषय

– लेखांकन एवं वित्तीय प्रबंधन का महत्व

– लेखांकन की विभिन्न पद्धतियां

– लेखांकन के मूलभूत सिद्धांत

– जर्नल एंट्री का परिचय एवं प्रक्रिया

– जर्नल एंट्री से संबंधित व्यावहारिक अभ्यास

– सीएलएफ में वित्तीय अभिलेखों एवं रिकॉर्ड का रखरखाव

– वित्तीय लेन-देन का सही लेखांकन

– सीएलएफ स्तर पर वित्तीय प्रबंधन को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उपाय

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक अभ्यास एवं उदाहरणों के माध्यम से जर्नल एंट्री एवं वित्तीय रिकॉर्ड के रखरखाव की जानकारी दी गई, ताकि वे सीएलएफ की दैनिक वित्तीय गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संचालित कर सकें।

यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण सीएलएफ के निदेशक मंडल एवं स्टाफ की लेखांकन क्षमता, वित्तीय प्रबंधन कौशल तथा वित्तीय अभिलेखों के बेहतर रखरखाव को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *