देहरादून। सुद्धोवाला स्थित बीएसआर हास्टल के केयरटेकर ने कुत्ते को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे कुत्ते की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पीपल फार एनिमल्स (पीएफए) के सदस्यों ने घटना की शिकायत प्रेमनगर कोतवाली में दी। पुलिस ने आरोपित केयरटेकर सुनील के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस मामले में पीएफए के सदस्य पवन तिवारी ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि केयरटेकर से जब बात की गई तो उसने माना कि यह कुत्ता तीसरी मंजिल पर देखा था और कुत्ते को मरने के बाद वहां से उठवाकर फिंकवाया। सुनील से जब सीसीटीवी फुटेज की मांग की गई तो उसने साफ मना कर दिया
बिल्ली और उसके तीन बच्चों को जहर दिया
शिकायतकर्ता ने बताया कि मालिक से बात करने पर उन्होंने भी केवल बातों में घुमाया और कहा कि केयरटेकर जो बात बोल रहा था वह झूठ है। मालिक ने भी सीसीटीवी दिखाने से मना कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि इससे पहले सुनील ने बिल्ली और उसके तीन बच्चों को जहर दिया था
प्रकरण की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर विजय प्रताप राही ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपित सुनील के बयान दर्ज करवाए जाएंगे और सीसीटीवी फुटेज हासिल की जाएगी।