उत्तराखंड, देहरादून, 01,-सितम्बर, 2026, को प्रातः 11-बजे शहीद स्मारक में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलकारी मंच द्वारा *खटीमा शहादत दिवस पर* शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये औऱ शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य को बनाने औऱ संवारने का संकल्प लिया।
खटीमा के शहीदों की शहादत पर श्रद्धांजलि सभा के साथ ही संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष रहें वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी पूर्व विधायक स्वo श्री रणजीत सिंह वर्मा जी की स्मृति मेँ रेडक्रास सोसायटी के सहयोग सें दून चिकित्सालय की टीम के साथ रक्तदान शिविर भी लगाया गया।
स्वास्थ्य मन्त्री सुबोध उनियाल और समाज कल्याण मन्त्री खजान दास व राज्य मन्त्री अशोक वर्मा द्वारा रक्तदान शिविर का रिबन काटकर रक्त दान केम्प की शुरुआत की रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया औऱ उन्हें प्रतीक चिन्ह के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।
जिलाधिकारी द्वारा पहले शहीदों को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया।
कैबिनेट मन्त्री और रेडक्रास सोसायटी द्वारा रक्त दाताओं और जनकवि अतुल शर्मा व मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रतीक चिन्ह के साथ शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मन्त्री सुबोध उनियाल एवं समाज कल्याण मन्त्री के साथ अशोक वर्मा ने कहा कि अब हम शहीदों के अधूरे सपनों को पूर्ण करने की दशा में कार्य करेंगे। ये अब हम सब की जिम्मेदारी हैं चाहे स्थाई राजधानी हो , रोजगार नीति हो , पहाड़ों पर उच्च शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की बात हों आदि हो।
प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती व सलाहकार केशव के साथ रविन्द्र जुगरान ने कहा कि हम शहीदों के साथ आज तक न्याय नहीं कर पायें सरकारें आती रही जाती रही लेकिन न्याय के मामले मेँ सक्रिय नहीं रही। हम नई पीढ़ी को इतिहास तक नहीं पढ़ा पायें उनके नाम सें सड़क भवन आदि तक नहीं बना पायें ये दृढ़ इच्छाशक्ति की ही कमी हैं।
श्रद्धांजलि देने वालों मेँ मुख्यतः कैबिनेट मन्त्री सुबोध उनियाल , कैबिनेट मन्त्री खजान दास , राज्य मन्त्री अशोक वर्मा आंदोलनकारी मंच के सलाहकार केशव उनियाल , पूर्व राज्य मन्त्री रविन्द्र जुगरान , पूर्व विधायक स्व रणजीत सिंह वर्मा के पुत्र अजय वर्मा , डा॰ अतुल शर्मा , मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज शर्मा , प्रदीप कुकरेती , मोहन खत्री , द्वारिका बिष्ट , राधा तिवारी , गुरदीप कौर , पूर्ण सिंह लिंगवाल , ललित जोशी , देवेश्वरी नेगी , शुभागा फर्स्वाण , धर्मानन्द भट्ट , मोहम्मद शाहिद , जयदीप सकलानी , पृथ्वी सिंह नेगी , प्रदीप करासी , सतेन्द्र भण्डारी , प्रभात डण्डरियाल , डा॰ अमर गोदियाल , जीत मणि पेन्युली , ललित जोशी , साबी नेगी , सुरेश कुमार , धर्मेन्द्र रावत , चण्डी प्रसाद थपलियाल , विजय बलूनी , सुमित थापा , अजय कंडारी , मोहन थापा , विजय पाहवा , गजेन्द्र चौहान आदि मौजूद रहें