त्यौहारी पर्व रक्षाबंधन में भी न तों ग्राहक और न ही बाँट -माप विभाग जगा 

उत्तराखंड, देहरादून, 27,अगस्त, 2026, जैसे चीनी के दामों में वृद्धि हो रही है वैसे ही महंगाई में मिठाई और महंगी हो रही है परंतु ये विडंबना है कि न तों ग्राहक जागरूक है, न बाँट -तोल विभाग कहीं जागरूक नजर नहीं आ रहा है, भले ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा मिलावट को रोकने के लिए अपने कदम बड़ाये गए, परंतु मिठाई के डिब्बे में तोल अलग से करने के स्थान पर मिष्ठान की दुकानों में मिठाई के साथ ही मिठाई के डिब्बे तोल दिए जायेंगे और न तों बाँट -तोल विभाग कार्यवाही करेंगा न ही एक दो जागरूक नागरिकों के विरोध करने पर कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा क्या इस पर बाँट -तोल विभाग कार्यवाही करेंगा या आम आदमी की जेब ऐसे ही कटती जाएंगी उत्तराखंड उपभोक्ता अधिकार मंच के अजय जोहर ने मांग की कि तत्काल बाँट -तोल विभाग अपनी भूमिका का निर्वहन कर आम आदमी की जेब को लूटने से बचाये और मिठाई के डिब्बो का अलग बाँट तोल न लेने वाले विक्रेता पर कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए वहीं चन्दर मोहन राजू ने कहाँ कि ये जिम्मेदारी व जवाबदेही केवल बाँट तोल विभाग के साथ आम आदमी को जागरूक होना पड़ेगा अगर मिष्ठान विक्रेता आपके मिठाई के डिब्बे को मिठाई के साथ तोलता है तों आपको अपने अधिकारों के साथ जागरूक होकर इसका पुरजोर विरोध करना चाहिए वहीं बाँट तोल विभाग क्या कार्यवाही करता है ये समय के गर्त में है, वहीं कार्यवाही न होना बाँट तोल विभाग की भूमिका पर भी सवाल? खड़ा कर जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *