Dehradun: रास्ता पूछने के बहाने से रोका, कुछ देर बात की, फिर गले से चेन छीनकर फरार हुआ स्कूटी सवार

Dehradun

स्कूटी पर सवार एक युवक ने पहले बुजुर्ग महिला को रास्ता पूछने के बहाने रोका। कुछ देर बात की और इसके बाद 75 साल की बुजुर्ग महिला के गले से चेन झपटकर भाग गया।

बसंत विहार थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से एक्टिवा सवार ने चेन लूट ली। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

घटना वसंत विहार फेज-2 में हुई। सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी पर सवार एक युवक पहले बुजुर्ग महिला को रास्ता पूछने के बहाने रोकता है। कुछ देर बात करता है। इसके बाद 75 साल की बुजुर्ग महिला के गले से चेन झपटकर भाग जाता है। इस दौरान महिला बैलेंस बिगड़ने से सड़क पर ही गिर जाती है।

वसंत विहार फेज-2 निवासी विकास मित्तल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मां राजरानी मित्तल रोजाना की तरह 14 अगस्त की शाम करीब 4:45 बजे घर के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान एक्टिवा सवार एक व्यक्ति उनके पास आया और किसी व्यक्ति का पता पूछने लगा। बातचीत के दौरान आरोपी ने अचानक उनकी गर्दन से सोने की चेन झपट ली और उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गया। तहरीर के अनुसार, आरोपी के धक्का देने से राजरानी सड़क पर गिर गईं।

पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपी की पहचान कर चेन बरामद करने और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर स्कूटी सवार की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *