Uttarakhand Rain Alert: पहाड़ों में आज भारी बारिश, पिथौरागढ़-नैनीताल समेत कई जिलों में चेतावनी

देहरादून। (Uttarakhand Rain Forecast)दो दिन उमस भरी गर्मी के बाद शुक्रवार को दोबारा करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश (Uttarakhand Rain Today) और गरज-चमक के साथ बौछारों का पूर्वानुमान जारी किया है। देहरादून, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में स्थानीय स्तर पर अचानक तेज बारिश होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के कारण सड़क मार्ग प्रभावित होने, भूस्खलन और यातायात बाधित होने की आशंका भी बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय जिलों के साथ ही ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में भी बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। राज्य के पर्वतीय जिलों और ऊधमसिंह नगर में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हरिद्वार जिले में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है

चिपचिपी गर्मी ने छुड़ाए पसीने

शुक्रवार को दिनभर कड़ी धूप रही। चिपचिपी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए। हालांकि शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली और बारिश का मौसम हो गया। दो दिनों से लगातार तेज गर्मी के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *