मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक पिकअप वाहन में युवक (21) का शव मिला। मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र दर्शन लाल, निवासी टकराना, कैम्पटी, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। वह पिकअप वाहन चलाने का काम करता था।
पुलिस के अनुसार, मनीष कुमार पिकअप वाहन मसूरी से देहरादून के लिए रवाना हुआ था। सुबह उसका भाई अनुज भी पिकअप से मसूरी से देहरादून की ओर जा रहा था। उसने मनीष की पिकअप सड़क किनारे खड़ी देखी। संदेह होने पर अनुज वाहन के पास पहुंचा तो उसने मनीष को वाहन के बाएं डाले पर सफेद रंग की पतली रस्सी के सहारे फंदे पर लटका देखा।
अनुज ने फंदा खोलकर मनीष को वाहन के अंदर लिटाया और इसकी सूचना चौकी कोलूखेत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है