कुछ दिन पूर्व सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने युवा विद्यार्थी मंथन पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सीएम धामी ने छात्रों से संवाद किया। एक छात्रा ने संवाद के दौरान सीएम धामी के सामने अपनी बात रखी, जिस पर विवाद खड़ा हो गया।
सीएमआई गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा शायरा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान कही गई बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद छात्रा शायरा और स्कूल की ऑफिसिएटिंग प्रिंसिपल रबेका सिंह ने मामले को लेकर अपनी-अपनी बात स्पष्ट की।
इंटरनेशनल क्वान की डो प्रतियोगिता में चयन को लेकर शायरा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से जो कहना चाहती थी, उसे ठीक से नहीं कह पाई। वह थोड़ी घबरा गई थी और अपनी बात स्पष्ट तरीके से नहीं रख सकी
वहीं, ऑफिसिएटिंग प्रिंसिपल रबेका सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी लेने पर सामने आया कि शायरा प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। हालांकि, इस प्रतियोगिता में उसने स्कूल की ओर से प्रतिभाग नहीं किया था और न ही स्कूल स्तर पर इस तरह की कोई प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। शायरा बहुत होनहार छात्रा है।
उन्होंने बताया कि छात्रा एक निजी एसोसिएशन के माध्यम से प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही थी, जहां उसे कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। रबेका सिंह ने कहा कि छात्रा की प्रतिभा को देखते हुए स्कूल स्तर से उसे हर संभव मदद दी जाएगी।