आज 11/08/2026 को महिला शक्ति स्वायत सहकारिता रनमन की तृतीय वार्षिक आम सभा का आयोजन PWD गेस्ट हाउस भवरी के मैदान में किया गया!
जिसमें आज के मुख्य अतिथि पूर्ब ग्राम प्रधान भवरी व सामाजिक कार्यकर्ता श्री चंदन सिंह बिस्ट जी रहे!कार्यक्रम में ग्रामोत्थान रीप परियोजना विकास खंड टीम टीम, NRLM टीम, महिला शक्ति स्वायत, किरन, जय भारत सहकारिता के स्टॉफ व ग्रामोत्थान रीप परियोजना जिला कार्यालय से श्री संदीप कुमार सिंह सहायक प्रबधक संस्थाएं व समावेशन श्री दीपक रमोला सर श्री राणा सर सहायक प्रबंधक प्रबंधक वित्त महोदय व श्री उत्कर्ष गुप्ता सर सहायक प्रबंधक यंग प्रोफ़ेसनल उपस्थित रहे! सहकारिता की वार्षिक आम सभा मे 275शेयर धारक उपस्थित रहे!
बैठक में NRLM व REAP परियोजना की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया!
मूल्यांकन अनुश्रवरण वित्त सहायक द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-2026 का लेखा जोखा व प्रगति विवरण पढ़कर सभी को बताया गया!
उत्कृष्ट कार्य हेतु
01 अल्ट्रा पुवर लाभार्थी,
02व्यक्तिगत लाभार्थी व उद्यम 01 समूह को सयुक्त रूप से सबसे अधिक ग्रामीण उत्पाद सहकारिता को देने पर सम्मानित किया गया!
शेयर लाभाश समूह सदस्यो को ₹43300 का लाभान्स वितरण किया गया गया!
इसके साथ ही नई कार्यकारणी का गठन व 03 समितियों का भी गठन किया गया!
सहकारिता की अध्यक्ष पद पर श्रीमती दीपा बिष्ठ व सचिव संगीता देवी निर्वाचित हुई!कार्यक्रम का संचालन आजीविका समन्वयक रीप गणेश आर्या द्वारा किया
गया!