देहरादून में बारिश के मौसम में फन उठा रहे विषधर, कोबरा समेत 13 सांपों का किया गया रेस्क्यू

विकासनगर(देहरादून)। पछवादून में वर्षा काल में सांप घरों में घुस रहे हैं। कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज के संविदा कर्मी आदिल मिर्जा ने 13 सांप रेस्क्यू कर आरक्षित वन क्षेत्र में रिलीज किए। रेंजर पंकज ध्यानी ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों के बाहर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।

संविदा कर्मी ने सभावाला रोड सहसपुर से एक इंडियन रेट स्नेक, सहसपुर थाना परिसर से एक इंडियन स्पेक्टाकल्ड कोबरा, बेलावाला से एक इंडियन रेट स्नेक का रेस्क्यू किया। संविदा कर्मी आदिल मिर्जा ने बालूवाला व छरबा से दो इंडियन स्पेक्टाकल्ड कोबरा, रेड़ापुर से एक इंडियन रेट स्नेक, सहसपुर से एक कोबरा सांपों को रेस्क्यू किया।

इसके अलावा शंकरपुर रोड से एक इंडियन स्पेक्टाकल्ड कोबरा, जमनीपुर से एक चेकर्ड कीलबैक स्नेक, जस्सोवाला से एक इंडियन स्पेक्टाकल्स कोबरा का रेस्क्यू किया। ग्राम पंचायत सोरना से एक इंडियन स्पेक्टाकल्स कोबरा, पृथ्वीपुर से कैट स्नेक, छरबा में एक इंडियन स्पेक्टाकल्स कोबरा का रेस्क्यू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *