मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा के दिशा निर्देशो के क्रम में ग्रामोत्थान रीप परियोजना अल्मोड़ा के माध्यम से उगता सूरज स्वायत्त सहकारिता टकोली की वार्षिक आमसभा दिनांक 06/08/26 को वैष्णवी होटल दन्या में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती लीला बिष्ट जी एवं खंड विकास अधिकारी श्रीमती ममता कार्की जी द्वारा किया गया । कार्यक्रम में सहायक परियोजना प्रबंधक श्री संदीप सिंह जी द्वारा ग्रामोत्थान परियोजना के बारे में विस्तार से बताया। एवं महिलाओं को व्यावसायिक गतिविधि बढ़ाने,एकल उद्यमी महिला लाभार्थी को वृहद रूप में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारिता की अध्यक्षा श्रीमती दीपा देवी जी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025/26 का लेखा जोखा विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया गया एवं 51300 रुपए समूह में लाभांश वितरित किया गया। उत्कृष्ट कार्य कर रहे 8 समूहों को पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर लगभग 275 महिलाएं उपस्थिति रहे जिसमे व्लाक मिशन मनेजर (BMM) एवं रीप ब्लॉक स्टॉफ एवं सहकारिता स्टॉफ उपस्थित रहे।