आज दिनांक 06-अगस्त को उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी देवेश्वरी भण्डारी (59) के कल सायं असक्मात निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने बताया कि आज उनका अन्तिम संस्कार हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर किया गया। उनके पुत्र सुनील द्वारा मुखाग्नि दी गई। वह राज्य आंदोलनकारी कोटे (सात दिन जेल व घायल) के तहत आरo टीo ओo कार्यालय देहरादून में कार्यरत थी। अगले वर्ष ही उनकी सेवानिवृति होनी थी। उनके पुत्र सुनील के अनुसार बुधवार कों उनकी तबियत हल्की खराब थी तों उन्होंने अवकाश लें लिया लेकिन सायं 05-बजे तबियत अचानक बिगड़ी तों अस्पताल लें जाने पर डाक्टर द्वारा मृत बताया गया।

पुष्पलता सिलमाणा और प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी के साथ प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने शोक व्यक्त करते हुये कहा कि देवेश्वरी भण्डारी

के संघर्ष को नहीं भुलाया जा सकता हैं वह संयुक्त संघर्ष समिति के साथ सुशीला बलूनी व कौशल्या डबराल एवं सुभद्रा शाह के साथ सभी महिलाओं के साथ धरना प्रदर्शन , बन्द व चक्काजाम से लेकर बैठकों व गोष्ठियों में बड़ी जिम्मेदारी के साथ अन्त तक लगी रही।

प्रदेश महामन्त्री रामलाल खंडूड़ी के साथ भुवनेश्वरी कठेत ने कहा कि हमारें राज्य आंदोलनकारी एक एक कर इस दुनियां से जा रहें हैं लेकिन शासन व सरकार आज तक पाठ्यपुस्तकों में राज्य आन्दोलन का इतिहास दर्ज नहीं करा पाईं और ना पढ़ा पाईं।

शोक व्यक्त करने वालों में राज्य आंदोलनकारियों मॆं सलाहकार केशव उनियाल , प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , पूर्व राज्य मन्त्री , रविन्द्र जुगरान , महासचिव रामलाल खंडूड़ी , प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती , प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र भण्डारी , पृथ्वी सिंह नेगी , प्रदेश महामन्त्री रामलाल खंडूड़ी , ओमी उनियाल , विजय बलूनी , अनुज नौटियाल , हरी सिंह मेहर , सुशील चमोली , मनोज नौटियाल , मोहन रावत , सुमित थापा , विनोद असवाल , सतेन्द्र नौगाँई , प्रभात डण्डरियाल , गणेश डंगवाल , वेदा कोठारी , राकेश नौटियाल , राजेश पान्थरी , मोहन थापा , सुलोचना भट्ट , पुष्पलता सिलमाणा , राधा तिवारी , अरुणा थपलियाल , द्वारिका बिष्ट , तारा पाण्डे , आशा बहुगुणा , राजेश्वरी परमार , शकुन्तला नेगी , रामेश्वरी नेगी , अरुणा थपलियाल , कमला कंडारी , प्रभात डण्डरियाल , यशोदा रावत , संगीता रावत , व उषा भट्ट आदि।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *