देहरादून में घर लौटते समय नाले में गिरा युवक, देर रात मिला शव

देहरादून । माजरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात 21 वर्षीय युवक की नाले में गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद युवक का शव नाले से बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमित सेमवाल (21 वर्ष) निवासी माजरा, पटेलनगर के रूप में हुई है। अमित सेंट ज्यूड्स स्कूल की कैंटीन में कार्यरत था। बताया गया कि वह शुक्रवार शाम करीब 7 बजे कैंटीन से पैदल अपने घर के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा

आवश्यक साक्ष्य जुटाए 

रात्रि करीब 12:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि माजरा क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित नाले में एक युवक फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमित संभवतः रास्ते में नाले में गिर गया, जहां तेज बहाव में बहने अथवा डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना के संबंध में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *