देहरादून में शिक्षिका की मौत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, ससुराल वाले नामजद

डोईवाला (देहरादून)। हर्रावाला में स्थित ससुराल में हुई शिक्षिका की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति, सास, ननद के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि लक्ष्मण एनक्लेव दिल्ली फार्म हर्रावाला क्षेत्र में रहने वाली सृष्टि कंडारी (खत्री ), जो एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका थीं, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। ससुराल पक्ष का कहना है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जिसके बाद उसे तत्काल कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं, मृतका की मां श्रीकोट श्रीनगर गढ़वाल निवासी सीमा कंडारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री की हत्या की गई है। स्वजन का आरोप है कि नवंबर 2025 को विवाह के बाद से उसे दहेज की मांग को लेकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उनका आरोप है कि इसी प्रताड़ना के चलते उनकी बेटी की हत्या की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *