उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 5 जनपदों में आज स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिर तल्ख होने लगे हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक दिनभर बादलों का डेरा है और बौछारों के दौर जारी हैं। इस बीच ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं

मौसम विभाग ने मंगलवार को नौ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका जताई गई है।

इसे देखते हुए आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलों अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्यवासियों व चारधाम यात्रियों से मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है

उधर, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

सोमवार को मौसम विभाग ने देहरादून समेत तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। हालांकि, दिन में अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहे और शाम के समय हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं मध्यम वर्षा हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के अत्यंत तीव्र दौर पड़ने की भी आशंका है।

वहीं, हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा और चंपावत सहित राज्य के शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं

वहीं, हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा और चंपावत सहित राज्य के शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश, गरज-चमक और तेज बारिश के दौर संभव हैं। मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी है।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 31.6, 25.3

पंतनगर, 34.8, 27.4

मुक्तेश्वर, 20.8, 15.6

नई टिहरी, 24.2, 17.2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *