Dehradun: सुधोवाला जेल के कैदी की दून अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, 16 जुलाई से था भर्ती

जिला कारागार सुद्धोवाला में निरुद्ध एक बंदी की उपचार के दौरान दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय कोरोनेशन से पुलिस को सूचना मिली कि दिलदार (29 वर्ष) पुत्र गुलजार, निवासी जिला कारागार सुद्धोवाला, को 16 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:25 बजे गंभीर हालत में कोरोनेशन अस्पताल से उपचार के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और 23 जुलाई की रात 11:42 बजे उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार बंदी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *