देहरादून: कमरे में युवती के साथ 2 मुस्लिम युवकों के मिलने पर हंगामा

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में रविवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक मकान में युवती के साथ दो मुस्लिम युवकों के होने की सूचना पर स्थानीय लोगों को मिली। लोगों ने मकान की घेराबंदी कर दी और युवकों की धुनाई कर दी।

मामले की सूचना तत्काल प्रेमनगर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटानी शुरू कर दी। देर रात तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

पंजाबी समाज प्रेमनगर के अध्यक्ष अमित भाटिया (मोनू) ने बताया कि सूचना मिली थी कि प्रेमनगर विंग नंबर-7 स्थित एक मकान में एक युवती के साथ कुछ युवक मौजूद हैं।

मौके पर पहुंचकर पूछताछ के दौरान एक युवक ने अपना नाम अमन कुमार बताया, जबकि पहचान पत्र में नाम अमन कुरैशी निकला।

जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। समाज की मांग है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या पहचान छिपाने का मामला सामने आता है तो कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुछ मुस्लिम युवक नाम बदलकर हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसा रहे हैं। अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों के साथ नियमित संवाद और उनकी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *