Uttarakhand Weather Alert: अगले 24 घंटे दो जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

देहरादून। Uttarakhand Weather Alert: मौसम विभाग ने शुक्रवार को दो जिलों में आरेंज अलर्ट व देहरादून सहित छह जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

तेज बारिश के दौर पड़ने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर पड़ने की भी आशंका जताई गई है।

मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *