देहरादून में तीन महीनों में डेंगू के 25 मरीज, मानसून में विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

देहरादून। जिले में इस वर्ष डेंगू के मामलों में फिलहाल राहत देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से जून 2026 तक जिले में डेंगू के 25 मरीज सामने आए हैं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 146 मामले मिले थे।

वहीं, पांच वर्षों में जुलाई से सितंबर तक की बात करें तो वर्ष 2022 में 846, 2023 में 969, 2024 में 10, 2025 में 297 मामले आए थे। ऐसे में मानसून के दौरान संक्रमण बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अप्रैल में डेंगू का एक भी मामला सामने नहीं आया। मई में आठ और जून में 17 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। पिछले वर्ष अप्रैल से जून के बीच 146 मरीज मिलने की तुलना में इस बार मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस वर्ष अभी राहत जरूर है, लेकिन जुलाई से सितंबर तक डेंगू के खतरे की आशंका रहती है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज कुमार शर्मा ने मानसून में लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने, कूलर, गमलों, टायर और अन्य पात्रों में रुके पानी को नियमित रूप से साफ करने और बुखार होने पर तुरंत चिकित्सकीय जांच कराने की अपील की।

बताया कि विभाग की ओर से जागरूकता अभियान और निगरानी गतिविधियां भी तेज की जाएंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *