देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों में वर्षा से राहत है, जबकि मैदानी क्षेत्र तप रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और पिथौरागढ़ में अंधड़ के साथ वर्षा के आसार हैं।
विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी व उमस बनी रहेगी। उत्तराखंड में मानसून के चार दिन बाद पहुंचने की संभावना है।
वहीं आज शुक्रवार को अधिकतर इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है। गुरुवार रात को चमोली जिले में भारी बारिश दर्ज की गई।