रंजिश ऐसी कि घर का गेट ही काटकर ले गया पड़ोसी, देहरादून में बुजुर्ग का कारनामा देख पुलिस भी रह गई दंग

देहरादून। पुरानी रंजिश में एक बुजुर्ग ने ऐसा कारनामा कर डाला कि पुलिस भी हैरान रह गई।

डालनवाला क्षेत्र में पड़ोसी ने घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगा पूरा लोहे का गेट ही ग्राइंडर मशीन से काटकर चोरी कर लिया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर 67 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार कर चोरी किया गया गेट बरामद कर लिया है।

इंस्पेक्टर डालनवाला एसएस कुंवर ने बताया कि आंबेडकर मार्ग डीएल रोड निवासी गुलनार बानो ने तहरीर दी थी।

उन्होंने बताया कि 12 जून को वह परिवार सहित किसी काम से घर से बाहर गई थीं। अगले दिन शाम को लौटने पर घर का लोहे का गेट गायब मिला।

गुलनार बानो ने अपने पड़ोसी तनवीर अहमद खान पर पुरानी रंजिश के चलते चोरी का शक जताया। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच नालापानी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह को सौंपी गई।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान फुटेज में एक व्यक्ति गेट काटकर ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपित की भूमिका सामने आने पर उसकी निशानदेही पर रविवार को सहस्रधारा रोड स्थित हिल व्यू अपार्टमेंट के निकट दुर्गा एन्क्लेव-दो के पास एक खाली प्लाट से चोरी किया गया करीब छह गुणा छह फुट का लोहे का गेट बरामद कर लिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि पड़ोसी से चली आ रही पुरानी रंजिश के कारण आरोपित ने इस वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने 67 वर्षीय तनवीर अहमद खान को गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *