उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी: 7 जिलों में अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

, देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत अधिकांश मैदानी जिलों में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।

अन्य मैदानी क्षेत्रों में उमस परीक्षा ले रही है। मौसम विभाग का मानना है कि मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है।

हालांकि पहाड़ों में होने वाली वर्षा और मानसून की प्रगति के साथ आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। हालांकि यहां गर्मी और उमस का प्रभाव और बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुकी है।

23 जून के आसपास मानसून के इन राज्यों के और अधिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। हालांकि, उत्तराखंड तक मानसून पहुंचने में देरी हो सकती है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 37.4, 24.4

पंतनगर, 37.7, 25.4

मुक्तेश्वर, 25.0, 14.9

नई टिहरी, 27.4, 15.5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *