Weather Today: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पिछले दिनों देहरादून सहित कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई

आज यानि बुधवार के मौसम की बात करें तो छह से सात जिलों में आंधी, ओलावृष्टि हो सकती हैं, विभाग का ये पूर्वानुमान है।

इससे पहले कल पर्वतीय क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदला रहा। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जबकि कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि की भी सूचना है। मौसम के इस बदले मिजाज से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।

इन जगहों पर हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है।

यहां तेज हवाएं चलने का अनुमान

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *