दून अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस बिष्ट का इस्तीफा, उठे कई सवाल

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डा. एनएस बिष्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है उन्होंने निजी कारणों से यह इस्तीफा दिया है। लेकिन, उनके इस्तीफे के बाद कई तरह के सवाल भी खड़े होने लगे हैं जो डाक्टर से लेकर स्टाफ में चर्चा का विषय बना है।

बीते कई दिनों से उप चिकित्सा अधीक्षक के इस्तीफे की चर्चा चल रही थी। लेकिन, स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को उन्होंने प्राचार्य को इस्तीफा सौंप दिया था। दून अस्पताल में इससे पहले मेडिसिन विभाग से भी डाक्टरों ने इस्तीफे दिए।

अब सवाल उठ रहा कि अस्पताल प्रशासन, कालेज प्रशासन के साथ ही डाक्टरों के बीच तालमेल नहीं बैठ रहा है। अस्पताल से डाक्टरों का मोहभंग होता जा रहा है। कई डाक्टरों की भी शिकायत रहती है कि उनकी परेशानी को नहीं सुना जाता है

इधर, उप चिकित्सा अधीक्षक डा. एनएस बिष्ट के पास इमजरेंसी का प्रभार भी था। उनका कहना है कि निजी कारणों से ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

इधर, कालेज प्रशासन के सामने लगातार चुनौती बढ़ती जा रही है। अस्पताल प्रशासन को आपसी सामंजस्य के लिए अब उचित कदम उठाने पड़ेंगे।

आयुष्मान फर्जीवाड़ा में उठे थे कई सवाल

पिछले दिनों राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल में आयुष्मान फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया था। जिसमें मंजीत सिंह ने अस्पताल में आयुष्मा आयुष्मान न मित्र काउंटर पर बायोमेट्रिक सत्यापन कराया था।

इसके बाद कार्डियोलाजी विभाग में आयुष्मान योजना के तहत भर्ती दिखाकर दूसरे व्यक्ति का उपचार शुरू कर दिया। इस मामले में कुछ अधिकारियों पर भी अनदेखी करने और गंभीरता से न देखने को लेकर सवाल उठे थे। हालांकि उप चिकित्सा अधीक्षक ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *