उत्तराखंड के 5 पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश के आसार, अगले 3 दिन बढ़ेगा तापमान

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम इन दिनों अलग-अलग रंग दिखा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडराने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है।

खासकर कुमाऊं मंडल के कुछ हिस्सों में वर्षा दर्ज की जा रही है, जबकि प्रदेश के अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है।

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के चलते प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

हरिद्वार में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जबकि राजधानी देहरादून में रविवार को पारा 36 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। दून और आसपास के क्षेत्रों में दिन के साथ-साथ सुबह और शाम के समय भी उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

पहाड़ों में कहीं-कहीं वर्षा के दौर भी जारी हैं। खासकर कुमाऊं में कुछ स्थानों पर झमाझम वर्षा हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

अगले दो से तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 36.4, 22.9

पंतनगर, 37.9, 24.0

मुक्तेश्वर, 25.4, 13.9

नई टिहरी, 25.9, 15.0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *