ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक व आगामी 30मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के कार्यक्रम पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में पत्रकारों ने किया प्रतिभाग
उत्तराखंड देहरादून, 24मई,2026, रविवार, को ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की बैठक में आगामी जून माह में भव्य तरीके से राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी जिसका मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में पत्रकारों के लिए चुनौतीया, व उनके अधिकारों व सुरक्षा को लेकर मंथन किया जाएगा। रायपुर रोड देहरादून में एक कॉम्प्लेक्स में प्रदेश महामंत्री रविंदर नाथ कौशिक की अध्यक्षता में बैठक में संवाद द्वारा तय किया गया कि आगामी राष्ट्रीय कार्यसमिति जो कि जून माह में भव्य तरीके से आयोजित की जाएगी। प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड रविंदर नाथ कौशिक ने बताया कि वर्तमान समय में पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण हो चुकी हैं, राष्ट्र व समाज के लिए 24घंटे कार्य करने वाला पत्रकार आज किस आर्थिक स्थिति में है इसका चिंतन करना समाज व सरकार के लिए भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार हितों के लिए अपनी आवाज जिम्मेदारी से बुलंद की जाएगी उन्होंने कहा कि निरन्तर पत्रकारों से संवाद स्थापित होना चाहिए और उन्हें मौजूद समस्याओं का भी समयबद्ध तरीके से निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने आगामी जून माह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हेतु अलग अलग टीम बनाकर समन्वय से कार्य करेंगी। वहीं देहरादून के महानगर अध्यक्ष सोनू सिंह ने बताया कि 30मई को पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला इकाई देहरादून द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाएगा और कलमकारो की आवाज को और बुलंद किया जाएगा। वहीं गिरधर गोपाल लूथरा ने कहा कि ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड लगातार पत्रकारों के मुद्दे को लगातार उठाता है और आगे भी उठाता रहेगा, वहीं उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की मांग रखी वहीं मदन सिंह ने पत्रकारिता के इस दौर को चुनौतीपूर्ण बताया उन्होंने कहा जो पत्रकार राष्ट्र व समाज की सेवा में 24घंटे 7दिन लगातार कार्य करता है आज वो ही अपने आप को असुरक्षित पाता है, आज पत्रकारों की सुरक्षा के लिए भी कानून बनाने की नितांत जरूरत है, पर अभी तक इस विषय पर कुछ खास पहल नहीं हो पाई। वहीं राज कुमार ग्रोवर ने बैठक में आए पत्रकारों का स्वागत अभिनंदन किया।