देहरादून में Bulldozer Action, रिस्पना नदी पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई से हड़कंप

देहरादून। रिस्पना नदी क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-माफिया की ओर से किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

नगर निगम देहरादून और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों के जरिये नदी क्षेत्र में बनाए गए अवैध पुल, बाउंड्रीवाल और सड़क को ध्वस्त कर दिया।

तत्काल कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, नगर निगम को रिस्पना नदी में अवैध निर्माण और कब्जे की शिकायत मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर और नगर आयुक्त के निर्देश पर तत्काल संयुक्त कार्रवाई की गई। टीम मौके पर पहुंची और नदी के प्राकृतिक प्रवाह में बाधा बन रहे निर्माणों को हटाया।

निगम प्रशासन का कहना है कि नदी क्षेत्र में अवैध निर्माण न केवल सरकारी भूमि पर कब्जे का मामला है, बल्कि इससे नदी के प्राकृतिक प्रवाह पर भी गंभीर असर पड़ता है। जिससे भविष्य में जलभराव और अन्य आपदाओं का खतरा बढ़ सकता है

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने और नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। भू-माफिया के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *