Dehradun: डोईवाला में छुट्टी के बाद लापता हुए चार बच्चे, स्कूल बस से जाना था घर, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Dehradun

बच्चों को स्कूल बस से घर जाना था, लेकिन वे बस में सवार नहीं हुए। जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

देहरादून के डोईवाला में फतेहपुर स्थित हिमालयन पब्लिक स्कूल के चार बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद से लापता हैं। पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर 1:30 बजे छुट्टी हुई थी। बच्चों को स्कूल बस से घर जाना था, लेकिन वे बस में सवार नहीं हुए। जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। स्कूल प्रशासन ने भी पुष्टि की कि बच्चे बस में नहीं बैठे थे, जिससे हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस टीम बच्चों की खोज में जुट गई। छह घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल हैं

प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि पुलिस बच्चों की तलाश में टीम बनाकर काम कर रही है सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाल जा रहा है पूरी सक्रियता के साथ पुलिस टीम बच्चों को खोजने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *