Weather Update: उत्तराखंड में मई की ठंडक, बारिश और गरज-चमक के साथ बदला मौसम का मिजाज

देहरादून। उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बरकरार है। पहाड़ से मैदान तक आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में कई दिन बाद सुबह चटख धूप खिली, लेकिन शाम को मौसम ने फिर करवट ली और तेज हवा के साथ झमाझम बौछारें पड़ने लगीं।

ज्यादातर क्षेत्रों में रुक-रुककर वर्षा का क्रम जारी है। जिससे पारे में भी गिरावट बनी हुई है। खासकर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे है और मई में सुबह-शाम ठिठुरन महसूस हो रही है। पहाड़ों में कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। आज भी प्रदेश में आंशिक बादल छाने से लेकर कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

वर्षा-बर्फबारी के आसार

देहरादून में बुधवार सुबह करीब चार दिन बाद तेज धूप खिली। दिनभर आसमान शुष्क बना रहा और तपिश महसूस की जाने लगी। जबकि, शाम को अचानक आसमान में घने बादलों ने डेरा डाल लिया। तेज हवा और गर्जन के साथ बौछारों का दौर शुरू हुआ। देहरादून के साथ ही मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में भी शाम को झमाझम बारिश हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी सूचना है

चारधाम और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही और वर्षा-बर्फबारी के आसार बने रहे। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से छह और न्यूनतम तापमान दो से छह डिग्री सेल्सियस तक नीचे बना हुआ है। मई में दिन में मौसम सुहावना है और रातें सर्द बनी हुई हैं। दून में भी इन दिनों फरवरी जैसा मौसम हो गया है

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रहने का अनुमान है। ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने और हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बौछारें पड़ने, अंधड़ और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है

चारधाम और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही और वर्षा-बर्फबारी के आसार बने रहे। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से छह और न्यूनतम तापमान दो से छह डिग्री सेल्सियस तक नीचे बना हुआ है। मई में दिन में मौसम सुहावना है और रातें सर्द बनी हुई हैं। दून में भी इन दिनों फरवरी जैसा मौसम हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *