सीएम धामी की दो टूक: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम होगा लागू, ना मानने वाले मदरसे होंगे बंद

Haridwar News: सीएम धामी ने कहा कि जुलाई से मदरसों में उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू हो जाएगा।

अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी परमानंद महाराज के 71 वें सन्यास जयंती समारोह में पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि हमने मदरसा बोर्ड भंग करने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड में अब मदरसा बोर्ड का पाठ्यक्रम नहीं चलेगा। जुलाई से मदरसों में उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू हो जाएगा।

सीएम ने साफ कहा कि पाठ्यक्रम को नहीं मानने वाले मदरसे बंद किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *