Dehradun: आईएसबीटी के पास कार और ट्रक की टक्कर, फंसे युवक को एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाला, अस्पताल भेजा

Dehradun

देहरादून के मोहबेवाला आईएसबीटी के पास एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति ट्रक के अंदर फंस गया था। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और फंसे युवक को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

कार में सवार लोगों को जिला पुलिस द्वारा पहले ही अस्पताल भेजा जा चुका था। इसके बाद एसडीआरएफ ने तेजी से ट्रक में फंसे युवक, जुनैद (निवासी बागपत) को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *