Uttarakhand Weather: पहाड़ों से मैदान तक तेज धूप छुड़ाएगी पसीने, 2-4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। हालांकि, पहाड़ों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के साथ हवा भी चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रह सकता है। तेज धूप के बीच पारा परीक्षा ले सकता है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने का जताया पूर्वानुमान

रविवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही धूप खिली रही और दोपहर में तपिश बढ़ गई। पारे में वृद्धि के साथ ही मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने लगी है। हालांकि, अभी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया जा रहा है।

तेज धूप गर्मी का एहसास कराएगी

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार पूरे प्रदेश में आज शुष्क मौसम के चलते दिन के समय तेज धूप गर्मी का एहसास कराएगी। अगले कुछ दिन तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 30.9, 15.8

ऊधमसिंह नगर, 33.2, 16.0

मुक्तेश्वर, 21.0, 6.7

नई टिहरी, 20.8, 7.2

अगले चार-पांच दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है पारा

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार से पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इससे आने वाले दिनों में गर्मी का असर और अधिक महसूस किया जाएगा। साफ मौसम और तेज धूप के चलते दिन में गर्मी बढ़ेगी, जबकि सुबह-शाम के समय हल्की ठंडक बनी रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *