देहरादून: सहस्रधारा बाईपास पर ट्रक ने ली युवक की जान,

देहरादून। सहस्रधारा बाईपास पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में ज्ञान बहादुर तमंग निवासी काठबंगला ने बताया कि उनका बेटा दीपक तमंग (24 वर्ष) चार अप्रैल की सुबह बाइक से सहस्रधारा रोड पर जा रहा था।

तभी मखलोगा रेस्टोरेंट के निकट एक ट्रक, जोकि गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा था, उनके बेटे की बाइक को कुचल दिया एवं मौके से फरार हो गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष राजपुर प्रदीप रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *