उत्तराखंड में एक अप्रैल से महंगी हुई शराब, दामों में की गई है इतने रुपयों की वृद्धि

देहरादून। बुधवार से शुरू हो रहे नये वित्तीय वर्ष से शराब के दाम भी बढ़ जाएंगे। हालांकि, इस बार शराब के दामों में मामूली वृद्धि की जा रही है।

वहीं, इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले देर रात तक विभाग ने बीते वर्ष के मुकाबले 250 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली कर ली थी।

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश में करीब 700 शराब की दुकानों का संचालन किया जा रहा है।

एक आध को छोड़कर सभी दुकानों का सफलतापूर्वक आवंटन और नवीनीकरण कर लिया गया है।

आयुक्त के अनुसार नए वित्तीय वर्ष में शराब के दामों में वृद्धि होगी, लेकिन यह 10 से 20 रुपये के बीच रहेगी। देशी शराब में किसी तरह की वृद्धि नहीं हो रही है। वृद्धि का प्रभाव मामूली रूप से अंग्रेजी शराब पर रहेगा।

शराब की दरों का निर्धारण संबंधित कंपनियों की तरफ से भी किया जाता है। ऐसे में संभव है कि कुछ ब्रांड के दाम कम भी हो जाएं।

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के अनुसार नए वित्तीय वर्ष के लिए करीब 5400 करोड़ का राजस्व लक्ष्य तय किया गया है।

इसमें से 2600 करोड़ का लक्ष्य दुकानों के सेटलमेंट से हासिल कर लिया गया है। राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी जिलों को प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *