प्रयागराज: राहुल-अखिलेश की रैली में मची भगदड़, भीड़ ने पुलिस के बैरिकेड भी तोड़ दिए, नहीं हुआ किसी का भाषण

 

नई दिल्ली | 

यूपी के प्रयागराज जिले के फूलपुर में रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की संयुक्त चुनावी सभा में जमकर हंगामा हुआ। सभा में जुटी भीड़ दोनों नेताओं के करीब पहुंचने की कोशिश के दौरान बेकाबू हो गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आगे बढ़ी तो भीड़ बैरिकेड को तोड़ दी। हंगामा और अराजकता की वजह से दोनों नेताओं का बिना भाषण दिए वहां से लौटना पड़ा। हंगामे के दौरान तोड़फोड़ और मारपीट भी हुई।

प्रयागराज जिले में दो संसदीय क्षेत्र फूलपुर और इलाहाबाद है। रविवार को दोनों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की संयुक्त चुनावी सभा थी। फूलपुर की पंड़िला की सभा में हंगामा होने और भगदड़ मचने की वजह से दोनों नेताओं को वहां सभा में बिना कुछ बोले ही लौटना पड़ा। बाद में दोनों नेता इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के मुंगारी में आयोजित सभा में पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 लोगों को अरबपति बनाया, हम करोड़ों लोगों को लखपति बनाने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *