आज दिनांक 29/03/2026 को विकास खण्ड लमगड़ा के न्याय पंचायत सिरसोड़ा के अंतर्गत लमगड़ा बाजार में सीता स्वयं सहायता समूह के माध्यम से किये जा रहे सामूहिक उद्यम सिलाई बुनाई एवं प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ

आज दिनांक 29/03/2026 को विकास खण्ड लमगड़ा के न्याय पंचायत सिरसोड़ा के अंतर्गत लमगड़ा बाजार में सीता स्वयं सहायता समूह के माध्यम से किये जा रहे सामूहिक उद्यम सिलाई बुनाई एवं प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ जिला मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री राम शरण शर्मा जी एवं मा0 दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती गंगा बिष्ट जी की गरिमामयी उपस्थित में किया गया , इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक महोदय श्री राजेश मठपाल जी, व सहायक प्रबंधक श्री संदीप सिंह जी उपस्थित रहे , समारोह में जिला मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा महिलाओं द्वारा समूह के माध्यम से किये जाने वाले सिलाई बुनाई व प्रशिक्षण केंद्र का संचालन करने से क्षेत्र के अधिक से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार हेतु बढ़ावा दिया जा सकता है व पलायन को रोकने में भी सहयोग किया जा सकता है सभी महिलाओं को मिल कर इस ब्यवसाय को आगे बढ़ाने की अपील की गई, व क्षेत्र के सभी स्कूलों में इसी केंद्र के माध्य्म से बनाई गई ड्रेस का उपयोग होना चाहिए, व लोकल बाजार में भी फैशन व सीजन के अनुसार ड्रैस तैयार की जा सकती हैं इसी क्रम में मा0 दर्जा राज्य मंत्री द्वारा मुख्य विकास अधिकारी जी के सहयोग से रीप परियोजना द्वारा किये जा रहे स्वरोजगार परख योजनाओं व पलायन को रोकने हेतु किये जा रहे प्रयासों की सराहना की गई व सभी समूहों की बहनों एक जुट होकर पहाड़ की सभी बहनो को स्वरोजगार से जोड़ने व प्रशिक्षित कर आत्म निर्भर बनाने की अपील की गई, कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रधान जन प्रतिनिधि, ब्लॉक रीप से आजीविका समन्वयक व गोरा देवी, एकता व विकास CLF स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *