देहरादून: 65 साल के बुजुर्ग ने 10 वर्ष की बच्ची से किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

विकासनगर (देहरादून)। देहरादून जनपद के सहसपुर ब्लाक के एक गांव में 10 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

आरोप है कि आटा चक्की चलाने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग ने बच्ची के साथ हैवानियत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित फरार है।

घटना शनिवार शाम करीब चार बजे की है। जानकारी के अनुसार, बच्ची जब चक्की के पास से गुजर रही थी तभी आटा चक्की चलाने वाले बलजीत ने उसे अकेला देख अपने पास बुला लिया।

इसके बाद वह उसे चक्की वाले कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची ने विरोध किया तो उसे धमकी दी गई।

घर पहुंचने पर बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। इस पर उनके होश उड़ गए। रविवार सुबह वह शिकायत लेकर पुलिस के पास गए।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपित के घर पहुंची, लेकिन वह फरार मिला।

वहीं, इस संबंध में एसएसआइ विकास रावत ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *