Uttarakhand Weather: उत्‍तराखंड में और तपेगी जमीन, ज्‍यादातर क्षेत्रों में पारा 40 के करीब; बढ़ेगा गर्मी का टॉर्चर

देहरादून: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और भीषण गर्मी पड़ रही है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में पारा तेजी से चढ़ रहा है। दून में अधिकतम तापमान सामान्य चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज मौसम करवट बदल सकता है।

 

दोपहर बाद भीषण गर्मी

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। गुरुवार को दून में सुबह से मौसम शुष्क बना रहा और चटख धूप से गर्मी ने बेहाल किया। दोपहर बाद भी भीषण गर्मी महसूस की गई।

हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराते रहे। दून में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की आशंका है। जिसके चलते पारे में तेजी से वृद्धि हो सकती है। दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। अगले दो दिन में दून में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *