Uttarakhand Budget Session 2026: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में आज से बजट सत्र शुरू हुआ। राज्यपाल अभिभाषण के बाद बजट पेश किया
उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में पहली बार सरकार ने राज्यपाल अभिभाषण के दिन ही सदन में बजट पेश किया। यह पहला मौका था जब मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में वित्त मंत्री के रूप में अपनी सरकार का बजट पेश किया। सीएम धामी ने 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया। इस बार बजट को 10 फीसदी बढ़ाया है। चुनावी वर्ष का यह बजट गरीब, युवा, किसान व महिला सशक्तीकरण पर फोकस रहा।
जेंडर बजट बढ़ाया
खास बात यह है कि सरकार ने इस सत्र में जेंडर बजट बढ़ाया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 16961.32 करोड़ का प्रावधा था जो कि इस बार बढ़ाकर 19692.02 करोड़ का प्रावधान किया गया