LPG Price Hike: देहरादून में 68 रुपये बढ़े घरेलू सिलिंडर के दाम, कमर्शियल की कीमतों में करीब 150 की बढ़ोतरी

Dehradun

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है

तेल कंपनियों के रसोई गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी करने के बाद राजधानी दून में भी इसकी कीमतें बढ़ गई हैं। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। देहरादून में 14.2 किलो के घरेलू उपयोग वाले सिलिंडर की कीमतों में 68 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

पहले 872 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर अब 940 रुपये में मिल रहा है। इसी कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में करीब 150 रुपये का इजाफा हुआ है। पहले 1850 रुपये में मिलने वाला कॉमर्शियल सिलिंडर अब दो हजार रुपये में मिल रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से पैनिक न होने की अपील की। कहा, देहरादून जिले में गैस, पेट्रोल, डीजल की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है। पश्चिमी एशिया में हो रहे युद्ध का जिले में होने वाली आपूर्ति में कोई असर नहीं है। कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति बृहस्पतिवार को किन्हीं कारणों से प्रभावित हुई थी जो शनिवार को पूरी तरह सामान्य हो गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *