देहरादून। रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के दौरान एक्सप्रेस गाड़ी का कोच पटरी से उतर गया।
वहीं, कोच के बेपटरी होते दून से लेकर मुरादाबाद तक अधिकारियों में हलचल मच गई। उधर, मौके पर तकनीकी टीम को बुलाया गया, लेकिन देर रात तक कोच को पटरी पर नहीं लाया जा सका।
हालांकि, कोच के पटरी से उतरने से रेलवे संचालन प्रभावित नहीं हुआ और ट्रेनें निर्धारित समय पर आवागमन करती रहीं।
सोमवार को शंटिंग के दौरान एक्सप्रेस गाड़ी का कोच पटरी से उतर गया। कोच के पटरी से उतरते ही रेलवे प्रबंधन में दून से लेकर मुरादाबाद तक हलचल मच गई।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि सिकलाइन से कोच की रिपेयर व मेंटिनेंस के बाद पटरी पर खड़ा किया गया था। रात को करीब 8 बजे शंटिंग के दौरान इंजन को पीछे करते समय कोच दीवार से जा टकराया।
इससे कोच के पिछे का हिस्सा पटरी से उतर गया। सूत्रों ने बताया कि शंटिंग के दौरान गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए। ऐसे में ट्रैक पर निर्धारित स्थान पर गाड़ी नहीं रुक सकी और कोच पीछे की तरफ से दीवार से टकरा गया।
उधर, मामले की सूचना मुरादाबाद पहुंचते ही अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। करीब 10:30 बजे रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और कार्य मे जुट गई
देर रात तक तकनीकी टीम कोच को पटरी पर लाने के लिए कार्य में जुटी रही।p
डीआरएम के आने की सूचना से मची खलबली
सूत्रों ने बताया कि कोच के पटरी से उतरने की घटना पर डीआरएम ने सख्त नाराजगी जताई। वहीं, डीआरएम ने रात में ही देहरादून पहुंचने की बात कहते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।